Wednesday, February 20, 2008

मोबाइल है घातक

मानव स्वस्थ्य पर मोबाइल के दुष्प्रभाव लेकर भले ही दुनिया भर के वैज्ञानिक एकमत न हों परन्तु अधिकांश वैज्ञानिकों का मानना है कि मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
स्वीडन के वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद यह भी बताया कि मोबाइल फोन के विकिरण से मानव शरीर में रक्त कोशिकाओं को भी नुकसान पहुँच सकता है। वैज्ञानिकों ने गणितीय सिद्धांतों का इस्तेमाल कर लाल रक्त कोशिकाओं पर एलेक्ट्रोमेग्नेटिक विकिरण का शोध कर यह निष्कर्ष निकाला है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से कैंसर तथा दूसरी घातक बीमारियाँ होने की संभावना रहती है। वैज्ञानिकों ने इससे पहले भी विभिन्न शोधों में यह पाया है कि मोबाइल फोन से मस्तिष्कमें ट्यूमर एवं अल्जीमर्स रोगों का खतरा रहता है। जानेमाने अध्यनकर्ता डॉक्टर माइकल क्लार्क का कहना है कि पारंपरिक सोच यही है कि रेडियो तरंगों से कोशिकाओं को नुकसान होने की आशंका रहती है और मोबाइल फोन के मामले में भी यही बात इससे साबित होता है।

No comments: